गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुरसिटी की ओर से संस्कृति सप्ताह के तहत रुकमणि पैलेस मैरिज होम में डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं ने मनमोहक डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सभी अतिथियों का माता रानी की चुनरी व दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया गया। महिलाओं व बालिकाओं ने माता रानी के भजनों व लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। पारम्परिक वेशभूषा में गरबा नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर महिला क्विज भी आयोजित की गई। परिषद के सचिव अरविन्द खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजक महिला प्रमुख श्रीमती निर्मला खारवाल और संतोष खंडेलवाल थी। कार्यक्रम में परिषद परिवार की 75 महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Related Articles
वैश्य महिला मंडल ने किया शिक्षक दिवस पर सम्मान
गंगापुरसिटी। वैश्य महिला मंडल की ओर से नोबल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशला खूंटेटा ने […]
डी.एस. साईंस अकेडमी में हो रहा है प्रतिभाओं का सम्मान
गंगापुर सिटी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा-2020 में 90 प्रतिशत व 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाले करौली व सवाई माधोपुर जिले के विद्यार्थियों का स्थानीय नसिया कॉलोनी स्थित डी.एस. साईंस अकेडमी प्रांगण में शिक्षक दिवस […]
ज्ञापन सौंप बताई रेल कर्मचारियों की समस्याएं, रेलकर्मी जागरुकता अभियान
गंगापुरसिटी। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर संचालित रेलकर्मी जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को यूनियन पदाधिकारियों ने सहायक मंडल इंजीनियर मलखान सिंह मीना ने मुलाकात कर रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण […]