क्या कांग्रेस को मई में मिलेगा नया अध्यक्ष, अब कौन संभालेगा पार्टी की बागडोर?

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के भीतर घमासाना मचा हुआ है। इस बीच आज सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई है। इस बैठक के दौरान मई में पार्टी संगठन के चुनाव कराने को लेकर चर्चा हुई। अगले कुछ माह में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। अब किसके हाथों होगी कांग्रेस की कमान।
अध्यक्ष को लेकर विरोध के सुर उठने के बाद वर्किंग कमेटी की पिछली बैठक में तय हुआ था कि पार्टी संगठन के चुनाव कराएं जाएं। पार्टी नेतृत्व को लेकर क्या राहुल गांधी के नाम पर सहमति बन पाएगी? इस बात को लेकर तो अभी तस्वीर धुंधली बनी हुई हैं। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।
माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व की कमान फिर से राहुल गांधी को मिल सकती है। सवाल है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए क्या राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए? मई 2019 मं राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पिछले दिनों पार्टी नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद से कांग्रेस नेताओं के भीतर पार्टी नेतृत्व को लेकर विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनीं थी।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US