
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में देर्द की शिकायत के बाद उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आर्मी अस्पताल प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालात अभी स्थिर बनी हुई है। उनका रूटीन चेकअप किया गया है। एक बयान में शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।
राष्ट्रपति का नियमित परीक्षण किया गया है और अब वे चिकित्सकों की निगरानी में रखे गए हैं। आर्मी आरएंडआर के एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज सुबह अचानक सीने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली में आर्मी अस्पताल (R $ R) ले जाया गया। जहां उनकी नियमित जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US