
गंगापुर सिटी। अग्रवाल शिक्षण संस्थान गंगापुर सिटी द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-27 की अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। संस्थान मंत्री गोविन्द प्रसाद सिंहल व्याख्याता ने बताया कि अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के 14 सदस्यीय द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 की अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन 13 जुलाई को सुबह 11 बजे अग्रवाल कन्या महाविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें संस्थान अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गुप्ता बीईईओ, महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट, कोषाध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता बीओबी, चुनाव कमेटी के सदस्य राजकुमार गोयनका महस्वा वाले, ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी, मुरारी लाल गुप्ता कुनकटा वाले, अशोक अग्रवाल रिंकू, विनय कुमार सरल, मदन मोहन गुप्ता गोठरा वाले, विष्णु अग्रसेन दाल वाले, जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता बरनाला वाले एवं समाज समितियों के अध्यक्ष दुर्लभजी गोयल, लक्ष्मी कुमार अग्रवाल महोली वाले एवं अन्य संस्थान पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे।

जिन सदस्यों को मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो 13 से 17 जुलाई चुनाव कार्यालय अग्रवाल कन्या महाविद्यालय परिसर के प्रबंधन कक्ष में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक लिखित में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। 18 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अग्रवाल कन्या महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा।