क्वारेन्टाईन सेंट्ररो पर चाय वितरण कर शहर की गायों को हरा चारा खिलाया

गंगापुर सिटी। व्यापार मंडल गंगापुर सिटी ने शुक्रवार को क्वारेंटाइन सेंटरो पर चाय का वितरण किया। साथ ही कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को चाय पिलाकर मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निभाने पर धन्यवाद बोला।
मानव सेवा संस्थान के विजय गोयल ने बताया की रामशाला में ठहरे हुए पुलिसकर्मी नौजवानों को 50 पैकेट खाना वितरित किया। साथ ही निशुल्क गो-सेवा चारा गाड़ी से शहर के विभिन्न इलाकों में 800 किलो हरा चारा गायों को खिलायाा।
साथ ही रिया हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. महेंद्र मीणा ने चारा गाड़ी पर सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं को ग्लब्ज, टोपी, मास्क भेंट किए। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मीणा का आभार प्रकट किया। इस कार्य में व्यापार मंडल पदाधिकारियों सहित दीनदयाल मच्छीपुरा, मदनमोहन गुप्ता, बनवारी सिंहल, कृपाशंकर गुप्ता, मोहित चोटी, संजय ठीकरिया, नीतेश खूँटामार, आनंद खूँटला ने सहयोग किया।