बारिश का कहर : ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी, कई राज्यों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना का पानी आगरा स्थित ताजमहल तक पहुंच गया है। मथुरा में कटान के चलते नदी ने अपना मूल रास्ता छोड़कर लगभग 2 किलोमीटर दूर नया रास्ता बना लिया है। इसके चलते 40 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है।

गुजरात के तटीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए। जूनागढ़ जिले में 12 घंटे में 331mm बारिश दर्ज की गई। वहीं, पोरबंदर जिले में एक स्कूल में फंसे 46 बच्चों और 4 शिक्षकों को NDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला।

Read More : दिल्ली एयरपोर्ट पर गॉर्डन रैमसे की बर्गर आउटलेट की शुरुआत

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से अब तक बारिश से जुड़े हादसों में 145 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इन हादसों के चलते अब तक 2281 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है।