Rajasthan Budget 2021: जानिए गहलोत सरकार के बजट में क्या हो सकती है बड़ी घोषणाएं

Rajasthan Budget 2021: गहलोत सरकार का साल 2021 का बजट गुरुवार को पेश होने जा रहा है। इस बजट में सरकारी कर्मचारियों को कई सौगात मिलने की उम्मीद हैं। बजट में मेडिकल पर सबसे ज्यादा फोकस है, मेडिकल के बजट में 30 फीसदी की बढोतरी तय मानी जा रही है। युवाओं के लिए नई भर्तियों का ऐलान हो सकता है। रीयल एस्टेट को राहत देने के लिए डीएलसी दरों में 10% की कमी की जा सकती है।

राज्य में राजस्व बढ़ाने को लेकर भी बजट में फोकस हो सकता है। जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बदा राज्यों के पास आबकारी, पेट्रोलियम जैसे सेक्टर पर ही टैक्स की व्यवस्था रह गई है। ऐसे में सरकार तंबाकू-शराब जैसे उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर राजस्व में इजाफा करने की कोशिश करेगी। पैट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की उम्मीदें कम हैं। गहलोत अपने कार्यकाल के तीसरे बजट में किसानों को कुछ सौगात दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2021: सीएम गहलोत आज 11 बजे पेश करेंगे बजट, कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने की संभावना

किसान आंदोलन के बीच किसानों को लुभाने के लिए गहलोत सरकार कोई अवसर छो़ड़ना नहीं चाहती है। डिफाल्टर किसानों को सहकारी बैंकों से एक तय सीमा तक कर्ज देने पर छूट का ऐलान किया जा सकता है। बजट में मेडिकल पर सबसे ज्यादा फोकस है, मेडिकल के बजट में 30 फीसदी की बढोतरी तय मानी जा रही है। इस बार बजट में सोशल मीडिया और मेडिकल सेक्टर पर ज्यादा फोकस रहने वाला है। रीयल एस्टेट को राहत देने के लिए डीएलसी दरों में 10% की कमी की जा सकती है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US