राजस्थान शिक्षक संघ: बैठक 18 को

गंगापुर सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की बैठक 18 जुलाई को सुबह 11.30 बजे राजकीय सेकसरिया विद्यालय सवाई माधोपुर में आयोजित होगी। जिला मंत्री सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि बैठक को प्रदेश अध्यक्ष (प्रशासनिक) सियाराम शर्मा सम्बोधित करेंगे। बैठक में उपशाखा अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, कार्यरत प्रदेश पदाधिकारी, उपशाखा चुनाव अधिकारी, सहायक चुनाव अधिकारी व जिला सहायक चुनाव अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट भी साथ लेकर आनी है।