राजेश गुप्ता बने भाविप शाखा विवेकानंद के अध्यक्ष

गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद, शाखा विवेकानन्द गंगापुर सिटी की एक साधारण एवं चुनाव सभा का आयोजन अर्जुन पैलेस सालोदा मोड़ पर किया गया।
शाखा सचिव संतोष बंसल ने बताया कि साधारण सभा में सर्वप्रथम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद शाखा कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल द्वारा 2020-21 का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। शाखा अध्यक्ष विश्वबन्धु आर्य द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के बारे में बताया।
प्रांतीय महासचिव हर्षवर्धन शर्मा ने शाखा विवेकानंद के कार्यों की प्रंशसा करते हुए बताया कि शाखा द्वारा प्रतिवर्ष ऑडिट रिपोर्ट सर्वप्रथम प्रांत को भेजी जाती है एवं स्थाई प्रकल्प नेहरू पार्क, विवेकानंद पार्क व वाटर कूलर की देखरेख सही की जा रही है, इसके लिए शाखा बधाई की पात्र है।

यह भी पढ़ें: UP Gram Panchayat Election 2021: यूपी ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नई Reservation List जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रुप में हिण्डौन से आए मनीष आर्य ने वर्ष 2021-22 के लिए शाखा के तीनों दायित्वधारियों के लिए प्रस्ताव मांगे, जिस पर शाखा अध्यक्ष के लिए राजेश गुप्ता, सचिव पद के लिए मयंक शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष सिंघल को सर्वसम्मति से चुना गया।
नवीन अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे प्रांत व केंद्र के मार्गदर्शन में व शाखा के सभी लोगों को साथ लेकर शाखा को नवीन ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव हर्षवर्धन शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंघल, तुलसीराम गुप्ता, दीवान खंडूजा, शिव नारायण गुप्ता, अनिल खण्डेलवाल एवं अन्य शाखाओं से पधारे पदाधिकारी गण एवं शाखा के लगभग 45 सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US