कांग्रेस कार्यालय पर मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

गंगापुर सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी।

गंगापुर सिटी। कांग्रेस कार्यालय देवी स्टोर चौराहा गंगापुर सिटी पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक रामकेश मीना द्वारा राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक ने स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए बताया कि उन्होंने विकसित भारत का जो सपना देखा था उसके तहत उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भारत को सूचना क्रांति, कम्प्यूटराइजेशन एवं टेलीकम्यूनिकेशन क्रांति का श्रेय दिलाया। स्थानीय स्वराज संस्थाओं से महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलावाने का कार्य भी स्व. राजीव गांधी द्वारा किया गया था। मतदान में युवाओं की भागीदारी के लिए उनकी उम्र सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष कर युवाओं को वोट देने का अधिकार स्व. राजीव गांधी द्वारा दिलाया गया। पंचायती राज का विस्तार भी राजीव गांधी के शासनकाल में हुआ था। सरलता से राजनीति को चलाने में इनका कोई तोड़ नहीं था। राजीव गांधी देश की युवा शक्ति को अत्याधिक बढ़ावा देते थे, उनका मानना था कि देश का विकास युवाओं के द्वारा ही हो सकता है। देश के युवाओं को रोजगार भरपूर मिले, इसके लिए राजीव गाँधी हमेशा प्रयासरत रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया, देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सन्तोष दुबे, युवा नेता मदन पचौरी, पार्षद अब्दुल कलाम, कैलाश मीना, विजय ठाकुरिया, रामकिशोर कटारिया, गिरधारी ठेकेदार, कुबेर मेडिकल, सतीश, शेरसिंह, वैद्य कालूराम मीना, राजकुमार मिश्रा, लवलेश शर्मा, विवेकानन्द मीना आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दूसरी ओर अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश मंगल ने भी राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है। भारत देश में इस महामारी को लेकर 31 मई तक लॉकडाउन है, इसलिए किसी भी प्रकार की सभा या संगोष्ठी ना करते हुए उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संदेश देकर प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस युवा संगठन, कांग्रेस एनएसयूआई कांग्रेस संगठन देश की आम जनता के लिए सक्रिय होकर कार्य कर रहे थे। आज कोरोना वायरस महामारी में उन सभी कांग्रस संगठनों को आगे आकर आम जनता की सेवा करना, गरीब मजदूर अहसहाय की हर प्रकार से मदद करने का कार्य करना चाहिए एवं राज्य सरकार की केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ की उन्हें जानकारी दिलानी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस के सभी संगठनों को साथ में लेकर भारत देश को प्रगति पर चलाते हुए आधुनिक भारत के रूप में खड़ा किया। उनके आदर्शों पर चलते हुए सभी कांग्रेस संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस समय आम नागरिकों के हित के लिए एकजुट होकर हर प्रकार की मदद के लिए जुट जाएं।