राजकुमार गोयनका राजस्थान के प्रचार मंत्री मनोनीत

गंगापुर सिटी। संत सुरक्षा मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आचार्य संतोष जी महाराज ने स्थानीय निवासी राजकुमार गुप्ता (महस्वा वाले) को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजस्थान के पद पर मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राजेन्द्र देव महाराज ने नव नियुक्त प्रचार मंत्री से मिशन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे एवं पद का सदुपयोग करने का आह्वान किया।