रेमडेसिविर और टॉसिलिजुबाम इंजेक्शन की दुकान पर बिक्री अवैध-कलेक्टर

सवाईमाधोपुर। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सीएमएचओ और औषधि नियन्त्रक को निर्देश दिये हैं कि रेमडेसिविर और टॉसिलिजुबाम इंजेक्शन के ऑवर द काउन्टर यानि दुकान पर बिक्री पर रोक के राज्य सरकार के आदेशों की कठोरता से पालना करवायें। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना के बढते मामलों के कारण इन दोनों इंजेक्शन के कालाबाजारी और अनावश्यक खरीद की आशंका है। इस कारण राज्य सरकार ने फैसला किया है कि इनकी बिक्री दुकानों पर न हो। जिस प्राईवेट अस्पताल को कोरोना ट्रीटमेंट के लिये राज्य सरकार या जिला कलेक्टर ने अधिकृत किया है, वे सीएमएचओ और औश्धि नियंत्रक को निर्धारित प्रफोर्मा में आवेदन करेंगें कि उनके अस्पताल में भर्ती फलां मरीज को इस इंजेक्शन की आवश्यकता है। सीएमएचओ 2 दिन के भीतर यह इंजेक्शन स्टॉकिस्ट के माध्यम से सम्बंधित अस्पताल  को उपलब्ध करवायेगा जिससे इंजेक्शन वास्तविक जरूरतमंद को ही उपलब्ध होगी।

देश दुनिया को जो संदेश अम्बेडकर ने दिया, उसकी आज पहले से अधिक आवश्यकता – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

सवाईमाधोपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर आयोजित वेबीनार में मुख्य अतिथि के रूप में बताया कि देश दुनिया को जो संदेश अम्बेडकर ने दिया, उसकी आज पहले से अधिक आवश्यकता है। बुधवार को आयोजित वेबीनार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जहॉं ब्रिटेन और यूएसए में महिलाओं को मताधिकार के लिये लम्बा संघर्ष करना पडा, वहीं भारत के संविधान में महिलाओं को बिना संघर्ष मताधिकार दिया गया। आजादी के इतने दिनों के बाद भी समाज में छूआछूत है। युवाओं को ऐसी कुरूतियों का सक्रियता से विरोध करना होगा। महिलाओं को भी घूंघट जैसी प्रथा का विरोध करना चाहिये। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण देकर उन्हें जिला प्रमुख, प्रधान, सरपंच पदों पर बैठने का अवसर दिया जिसकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।आजादी के आन्दोलन मंे अम्बेडकर के योगदान को स्मरण करते हुये मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि जो संगठन अ्रंग्रेजों के साथ थे, आज सवाल उठाते हैं कि गांधी और अम्बेडकर में मतभेद थे। सबके रास्ते अलग हो सकते हैं, मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं थे। उन सब लोगों का लक्ष्य देश की आजादी थी। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्य मंत्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक एस. एन. सुब्बाराव और मनीष शर्मा, मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक सालेह मौहम्मद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव समित शर्मा, भीमराव अम्बेडर लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति देवस्वरूप भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र में जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने छात्रा कुमकुम वर्मा तथा छात्र अभिशेक मीणा को प्रमाण प्रत्र, स्मृति चिन्ह और 51-51 हजार रूपये का पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। राज्य के अन्य 15 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सवाईमाधोपुर में कलेक्टर राजेन्द्र किशन, गांधी दर्शन समिति शांति और अहिंसा प्रकोश्ठ के जिला सह संयोजक विनोद जैन, राजेन्द्र गुर्जर, डॉ. अजीज आजाद, संजय बैरवा, प्रेमराज मीणा, विमल मीणा, विजय, तूफान सिंह मीणा, बनवारी लाल बैरवा, संजय बोहरा आदि उपस्थित रहे तथा वेबीनार में भाग लिया।

कलेक्टर ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया

सवाईमाधोपुर। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर बुधवार सुबह जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सर्कल पर अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया तथा उन्हें नमन किया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, नगरपरिशद आयुक्त रविन्द्र यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते जिला कलेक्टर।