रामस्नेही बाबा का हुआ देवलोक गमन

गंगापुर सिटी। संत स्वामी कीर्तिराम रामस्नेही महाराज।

गंगापुर सिटी। स्थानीय श्री रामद्वारा रामस्नेही संप्रदाय के संत स्वामी कीर्तिराम रामस्नेही महाराज का लम्बी बीमारी के बाद शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर शहर में फैली तो उनके अनुयायियों में शौक की लहर छा गई। महाराज श्री गंगापुर सिटी में पिछले 70 वर्षों से रामद्वारा का संचालन कर रहे थे। सेवक मदन नावालिक ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से महाराज जी लीवर की बीमारी से परेशान थे। गंगापुर शहर में रामस्नेही बाबा के नाम से प्रसिद्ध थे। गंगापुर सिटी स्थित रामद्वारा के संत स्वामी कीर्तिराम रामस्नेही महाराज पिछले करीब 70 वर्षों से यहां रहकर रामद्वारा का संचालन कर रहे थे। स्वामी जी रामायण, रामचरित मानस, श्रीमद् भागवत पुराण, राम रक्षा स्त्रोत, शिवपुराण सहित विभिन्न ग्रंथों के परम ज्ञाता थे।
शनिवार को स्वामी जी के देवलोक गमन का समाचार मिलते ही भक्तों का शुक्ला कॉलोनी नहर रोड स्थित रामद्वारा पर जुटने शुरू हो गए। लेकिन सरकार के लॉकडाउन की पालना करते हुए भक्तों ने अपने गुरु के अंतिम दर्शन किए। सुबह दशहरा मैदान स्थित हीरालाल के तिवारे पर स्वामी की देह को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। इस दौरान गिर्राज जीरोता, भगवान सिंहल, दीपक सिंहल, काडूराम अध्यापक, गिर्राज जेईएन सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।