खबरें सवाईमाधोपुर जिले से- 19.12.2021

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंगापुर सिटी आईटीआई समेत जिले के 21 विकास कार्यो का लोकार्पण किया
Sawaimadhopur News: राज्य सरकार के सफल 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किये जा रहे 2 दिवसीय राज्य स्तरीय लोकार्पण-शिलान्यास अभियान में रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाईमाधोपुर में 10 करोड 49 लाख रू. लागत के 21 विकास कार्यों का जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने शनिवार को भी जिले केे 112 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया था।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को  गंगापुर सिटी में आईटीआई के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके निर्माण  पर 788.33 लाख रू. लागत आई है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गंगापुर सिटी जिला अस्पताल और बामनवास सीएचसी में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का भी लोकार्पण किया। उन्होंने 494.76 लाख रू. लागत से निर्मित भगवतगढ सीएचसी भवन का लोकार्पण भी किया। जिला अस्पताल सवाईमाधोपुर में 11 बेड वाले आईसीयू ऑन टर्की का लोकार्पण कर जिला अस्पताल में आधारभूत ढॉचें को अतिरिक्त मजबूती प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ईसरदा, शिवाड, बामनवास पट्टी कलां और सारसोप में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का शुुभारम्भ किया। उन्होंने सूरवाल, चौथ का बरवाडा, बौंली, बपुई, कुशलपुरा, रेटी, आटूण कलां, झानून, बागडोली, बलारिया, डूंगरवाडा, एबरा और घाटा नैनवाडी में राजकीय विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण किया।


वर्तमान सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’’ थीम पर 20 दिसम्बर को जिला प्रभारी मंत्री सूचना केन्द्र में विकास प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ
अन्य कई कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

Sawaimadhopur News: वर्तमान राज्य सरकार के गठन के 3 साल पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 20 दिसम्बर से‘‘ आपका विश्वास-हमारा प्रयास’’ थीम पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने दिनभर अधिकारियों की कई बैठकें लेकर कार्यक्रमों में जनभागीदारी रखने, साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक विभाग की प्रत्येक योजना की जानकारी सभी पात्रों तक पहुंचाने के लिये इन कार्यक्रमों के बाद भी प्रचार-प्रसार कार्य निरन्तर रखने के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि 20 दिसंबर को जिला प्रभारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र में 2 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का सुबह सवा 11 बजे फीता काटकर शुभारम्भ करेंगे। इसमें जिले में गत 3 साल में हुये विकास, व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं के समाधान, जनकल्याण, कोरोना प्रबंधन, प्रशासन गांवों के संग अभियान आदि में प्राप्त प्रगति और सफलता की कहानियों को दर्शाया गया है। 

READ MORE: खबरें सवाईमाधोपुर जिले से- 18.12.2021

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जिले समेत पूरे राज्य में गत 3 साल में हुये अभूतपूर्व विकास को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। 20 दिसम्बर को फूल उत्कृष्टता केन्द्र पर दोपहर 12 बजे फल-फूल प्रदर्शनी आयोजित होगी तथा यहीं प्रभारी मंत्री जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर जिला पर्यावरण प्लान तथा जिले की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया जाएगा। प्रभारी मंत्री द्वारा इसी कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए जाएंगे। 21 दिसम्बर को चिकित्सा विभाग द्वारा चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, निशुल्क दवा, जांच योजना के विशेष शिविर जिला मुख्यालय एवं गंगापुर सिटी में आयोजित होंगे।
जिला प्रभारी मंत्री 21 दिसम्बर को शहरी पीएचसी बजरिया में प्रेस वार्ता कर जिले में हुये विकास के सम्बंध में जानकारी देंगे तथा अगले 2 सालों में किये जाने वाले कार्याे, विकास परियोजनाओं के सम्बंध में जानकारी देकर पत्रकारों से योजना क्रियान्वयन, निगरानी के सम्बंध में फीडबैक लेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में भी विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय के साथ कई कार्यक्रम एवं गतिविधियांें का आयोजन होगा।

शिव शक्ति महिला संगठन: नसियां कॉलोनी की महिला पदाधिकारी व सदस्यों ने गरीब, असहाय, निर्धनों को वितरित किए गर्म कपड़े
Gangapur city News:
मन की भावना निस्वार्थ भाव की हो तो पुण्यार्थ कार्यों को संपन्न करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इसी का एक उदाहरण शिव शक्ति महिला संगठन नसिया कॉलोनी की महिला पदाधिकारी व सदस्यों का है, जिनके द्वारा अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते प्रतिवर्ष सर्दी के मौसम में गरीब, असहाय, निर्धनों को उनकी सर्दी से सुरक्षा के लिए अपने घरों में पुराने रखे हुए गर्म कपड़ों को सभी संगठन की महिलाओं के सहयोग से एकत्रित कर वितरित किया जाता है।

शिव शक्ति महिला संगठन नसिया कॉलोनी के सचिव व समाजसेवी धनेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष का कार्यक्रम पुलिस थाना उदेई मोड़ के पास स्थित सपेरा बस्ती में जाकर गरीब, असहाय, निर्धनों को गर्म कपड़े वितरित कर संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला संगठन की पदाधिकारियों का पुलिस थाना उदेई मोड के थानाधिकारी शैतान सिंह चौधरी से मिलना हुआ जिनके द्वारा महिला संगठन की अध्यक्ष सहित सभी महिला पदाधिकारियों को इस कार्य हेतु साधुवाद दिया गया। साथ ही उन्होंने आगामी समय में इसी प्रकार के कार्यों को करते हुए गरीब, अनाथ लोगों के बच्चों को अपराध की दुनिया से बचाकर पढ़ाई-लिखाई से जोडऩे का कार्य करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष पूजा मीणा ने कहा कि वास्तविकता में प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन की भावना से गरीब, असहाय, निर्धनों की सहायता के विभिन्न कार्य पुण्यार्थ स्वरूप व्यक्ति को अपनी सामथ्र्य अनुसार समय-समय पर करते रहने चाहिए। शिव शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष सहित सदस्यों में रोशनी जाटव, मंजू जाटव, रेखा जाटव, विमला गर्ग, रेणु जंगम, खुशबू वैद्य, मीनू मीना सहित सभी महिला पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहीं।

KNOW MORE: SAWAI MADHOPUR