पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर विचार गोष्ठी 25 को

गंगापुरसिटी। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के उपलक्ष्य में वर्तमान परिपेक्ष्य में पंडि़तजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। शहर मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप दुनिया में भारत को सम्मान दिलाने व गरीब कल्याण की योजना के माध्यम से जो कार्य किए जा रहे है, उसी को ध्यान में रख कर पं. उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विचार गोष्ठी रखी गई है। मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 9 बजे नसिया कॉलोनी स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बाल उद्यान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही विचार गोष्ठी आयोजित होगी। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मानसिह गुर्जर होंगे। सभी पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों, पार्टी व मोर्चा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की गई है।