वरिष्ठ भाजपाइयों का घर-घर किया सम्मान

गंगापुरसिटी. भाजपा नेता गोपाल भाई स्लेट ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में 11 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा क्षेत्र के शहर मंडल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का घर-घर जाकर सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी शरण, पूर्व सभापित हरिप्रसाद बोहरा, ओमप्रकाश डंगायच, सत्यनारायण वैध, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बुकसेलर, पूर्व पंचायत सदस्य घनश्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, पूर्व उप प्रधान शिवकुमार शर्मा, पूर्व चेयरमैन सतीश चंद जैन, पूर्व सरपंच दयाल दत्त बोहरा, बाबूलाल सेकेट्री, दीवान पंजाबी, जगदीश गिरी, आनंद गुप्ता आगरा वाले, रमेश पीतलिया, रमेश कंडेरा आदि को सम्मानित किया। गोपाल भाई की ओर से सम्मान कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।