39 साल की इस हसीना ने 17 साल बाद कबूली सर्जरी की सच्चाई, बोलीं– टूटी नाक का उड़ता था मजाक

Shruti Haasan opens up about plastic surgery and fillers
श्रुति हासन ने सर्जरी और फिलर्स को लेकर किया खुलासा

फिलर्स और सर्जरी पर खुलकर बोलीं साउथ सुपरस्टार की बेटी, कहा– कॉन्फिडेंस के लिए लिया फैसला

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है। कई एक्ट्रेसेस अपनी नेचुरल ब्यूटी का दावा करती हैं, तो कई सर्जरी और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट को लेकर चुप्पी साध लेती हैं। लेकिन 39 साल की पैन इंडिया स्टार श्रुति हासन ने 17 साल बाद बिना किसी डर के अपनी सच्चाई स्वीकार कर ली है।

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने फिलर्स और कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस ने कहा कि बचपन और करियर की शुरुआत में उनकी टूटी नाक और चेहरे को लेकर लोग मजाक उड़ाते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास बुरी तरह प्रभावित हुआ।

श्रुति ने साफ शब्दों में कहा कि सर्जरी करवाना उनका निजी फैसला था और इसका मकसद किसी को खुश करना नहीं, बल्कि खुद को बेहतर महसूस कराना था। उन्होंने बताया कि नाक और होठों को लेकर लगातार कमेंट्स आते थे, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी का रास्ता चुना।

एक्ट्रेस का मानना है कि अगर कोई महिला या पुरुष अपने कॉन्फिडेंस के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवाता है, तो इसमें शर्म की कोई बात नहीं है। श्रुति ने यह भी कहा कि सर्जरी के बाद वह खुद को ज्यादा सुंदर और आत्मविश्वासी महसूस करती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी यह ईमानदार स्वीकारोक्ति सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और फैंस उनकी सच्चाई की सराहना कर रहे हैं।

Read More :- 26 जनवरी से पहले आतंकी हमले का खतरा, खालिस्तानी और बांग्लादेशी नेटवर्क पर अलर्ट