स्वामी विवेकानंद युवा मंडल ने उपखंड मजिस्ट्रेट अनिल चौधरी का किया सम्मान

गंगापुर सिटी। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गंगापुर सिटी द्वारा उपखंड मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौधरी का सम्मान किया गया।
स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में किए गए अतुलनीय कार्य हेतु उपखंड मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौधरी का सवाई माधोपुर में सम्मान कर उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने हेतु हौंसला अफजाई की और उन्हें विशेष सम्मान देकर उनका सम्मान किया।
इसी दौरान गंगापुर सिटी के तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन ने उपखंड मजिस्ट्रेट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गंगापुर सिटी में विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का सकारात्मक निर्वहन अनिल कुमार चौधरी द्वारा किया गया है। उनके इस प्रकार के अतुलनीय सहयोग से गंगापुर सिटी के नागरिकों में आशान्वित नई किरण का संचार हुआ है। साथ ही उन्होंने उपखण्ड मजिस्ट्रेट को उत्कृष्ट कार्य करने के साथ आगामी भविष्य हेतु अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

READ MORE: वीकेंड Cerfew समाप्त, रात 10 बजे तक खुल सकेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान

इस दौरान उन्हें सभी युवा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतीक चिह्न देकर, साफा व माला पहनाकर उनके द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य में उनका सम्मान किया गया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
सम्मान करने वालों में तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक रिजुल गर्ग, कपिल मित्तल, प्रवीण गोयल, अजय चंदेल, सुनील जोशी आदि मौजूद थे।