
इंफाल, मणिपुर। मणिपुर के इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन मिलिटेंट्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार और हथियारों की जानकारी
- इंफाल पश्चिम के ताओथोंग खुनोउ इलाके से ओइनम सोमेनचंद्र सिंह (41) को गिरफ्तार किया गया, जो कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (PWG) का सक्रिय कार्यकर्ता था और दुकानों व आम जनता से जबरन वसूली में शामिल था। उसके पास से पिस्टल और मैगजीन जब्त की गई।
- इंफाल पूर्व के हुइकाप माखा लेइकाई से फंजौबाम रामानंद सिंह (23), पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का मिलिटेंट, गिरफ्तार किया गया।
- इंफाल पूर्व जिले के ताखेल से केसीपी (MFL) का एक सक्रिय कार्यकर्ता गिरफ्तार किया गया। काकचिंग जिले के सिंगटॉम गांव से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का जखीरा जब्त किया गया।
Read More: जम्मू-कश्मीर में डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही
जब्त सामग्री
- 1 इंसास राइफल
- 1 बोल्ट-एक्शन राइफल
- 2 51 मिमी मोर्टार
- 2 देसी कार्बाइन
- 1 .32 पिस्तौल
- 7 IED
- 56 विभिन्न कैलिबर के कारतूस
- 2 आंसू गैस के गोले
- अन्य विस्फोटक सामग्री