आज की खास खबरें… जिनसे आप होंगे रूबरू

नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं ग्रेटर में मेयर का चुनाव कल
नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं ग्रेटर में मेयर का चुनाव मंगलवार को होगा। निगम मुख्यालयों में आयोजित बैठकों में दोनों ही निगमों के निर्वाचित पार्षद मेयर का चुनाव करेंगे। हेरिटेज में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर एवं भाजपा की कुसुम यादव और ग्रेटर में भाजपा की सौम्या गुर्जर एवं कांग्रेस की दिव्या सिंह के बीच मेयर पद के लिए मुकाबला है। 10 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दोनों निगम मुख्यालयों में निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी, गुप्त मतदान करवाया जाएगा।

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 5 करोड़ के पार
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 5 करोड़ के पार हो गया। अब तक 5 करोड़ 3 लाख 69 हजार 940 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 करोड़ 56 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 1.34 करोड़ मरीजों का इलाज जारी है। दुनिया में अब तक 12.57 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

मिलिंद और पूनम के केस पर बहस: क्या अश्लील है और क्या नहीं?
एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने अपने 55वें जन्मदिन पर 4 नवंबर को गोवा के बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ लगाई। उनके खिलाफ गोवा के कॉन कोन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ। एक्ट्रेस पूनम पांडे को गोवा के ही एक प्रतिबंधित क्षेत्र पर कथित अश्लील फोटो शूट के लिए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को जेल भेजा
रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को रविवार को रायगढ़ जिले की तलोजा जेल शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, अर्नब न्यायिक हिरासत में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे इसलिए कार्रवाई की गई। अर्नब पर इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

जेल में रहते हुए 8 साल में 31 डिग्रियां ली
अहमदाबाद के भानूभाई पटेल ने जेल में रहकर सिर्फ पढ़ाई ही नहीं की, बल्कि 8 साल में 31 डिग्रियां लीं। वे अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकाड्र्स, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड, यूनिक वल्र्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, यूनिवर्सल रिकार्ड फोरम और वल्र्ड रिकॉर्ड इंडिया तक में दर्ज करा चुके हैं।

ये हैं कम्प्यूटर बाबा: बंदूक से लेकर बुलेट तक, ऐशो आराम का सभी सामान किया बरामद
कम्प्यूटर बाबा के अहिल्यापुरी एक्सटेंशन में और सुपर कॉरिडोर पर करीब साढ़े तीन हजार वर्गफीट एरिया में भी कब्जे मिले हैं। इसमें अहिल्यापुरी मामले में निगम द्वारा जांच हो रही है। इन सभी जगहों पर भी अब जल्द कब्जे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन को बाबा के कई बैंक अकाउंट होने और उनमें असामान्य तरीके से पैसा जमा होने की भी शिकायतें मिली हैं। प्रशासन ने बाबा की जमीनों के साथ ही उनके खातों की भी जांच शुरू करवा दी है। जरूरत होने पर आयकर विभाग की मदद ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश में छेडख़ानी के विरोध में छात्रा को जिंदा जलाया
बलिया में शुक्रवार को युवक ने छेडख़ानी का विरोध करने पर 9वीं की छात्रा को जिंदा जला दिया। लड़की 75 प्रतिशत तक झुलस गई। वह वाराणसी के बीएचयू में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 307, 326, 354 डी और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

कश्मीर में सेना का कैप्टन शहीद, 3 आतंकी ढेर
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार रात पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की। माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सीमा के पास घुसपैठ रोकने के लिए सेना और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ में सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हुए जबकि 3 आतंकी मारे गए।

आज शाम 7.30 बजे वुमन्स टी-20
वुमन्स टी-20 चैलेंज यानी महिलाओं के आईपीएल के तीसरे सीजन का फाइनल हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज और स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स के बीच शारजाह में आज शाम 7.30 बजे से खेल जाएगा।
रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की जमानत पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट फैसला सुनाएगी। इससे पहले, मजिस्ट्रेट ने उन्हें 18 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था।
मध्यप्रदेश में अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। अब तक आधी सीट ही भर पाई हैं।

जीत के बाद बाइडेन की पहली स्पीच
अमेरिका में जो बाइडेन (77) प्रेसिडेंशियल इलेक्शन जीत चुके हैं। चुनाव में जीतने के बाद शनिवार रात (भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह) उन्होंने लोगों से कहा- 7.4 करोड़ लोगों ने रिकॉर्ड वोट दिया। अमेरिका की यह नैतिक जीत है। मैं राष्ट्रपति के तौर पर इस देश को बांटने के बजाए एकजुट करूंगा।

डाउनलोड करें बढ़ती कलम एप और खबरों से रहें अपडेट

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam