लखनऊ. मेट्रो यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अब उबर सेवा शुरू कर रही है। इस नई पहल के तहत मेट्रो स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग सॉकेट की सुविधा भी दी जाएगी। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अपने उपकरण चार्ज करने का विकल्प मिलेगा।
अब तक लखनऊ मेट्रो के साथ रैपिडो की साझेदारी रही है, जो यात्रियों को यात्रा में छूट प्रदान करती थी। उबर के जुड़ने से यात्रियों के पास अधिक विकल्प होंगे और सेवाओं का स्तर बेहतर होगा। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि इस एमओयू से यात्रियों को पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
Read More : ‘जय श्री राम’ लिखने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
कानपुर मेट्रो में पहले से ही रैपिडो, अजीगो और पिंक सेवाएं उपलब्ध हैं। यूपीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ मेट्रो में भी जल्द ही अजीगो और अन्य स्टार्टअप्स के साथ करार होगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को और अधिक छूट और सुविधाएं प्रदान करना है।
यात्रियों का मानना है कि इस साझेदारी से उनकी यात्रा और सहज और किफायती होगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम स्मार्ट ट्रांसपोर्ट और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
