
पूर्णिया (बिहार)।
भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति आयोजित बार बालाओं के डांस (Bar Dancer Viral Video) और शराब के नशे में झूमते सरकारी कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।
पार्षद पति पर आरोप
वार्ड नंबर 6 के पार्षद पति अभिषेक आनंद उर्फ़ सिंटू पर जांच की सुई अटक गई है। उच्च पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।
Read More : बरेली में मतांतरण गिरोह का पर्दाफाश
जांच और पुलिस की कार्रवाई
धमदाहा अंचल पुलिस निरीक्षक कौशल कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद के घर पर टेंट लगा हुआ था, लेकिन मौके पर कोई पक्ष मौजूद नहीं था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आयोजन के दौरान किन लोगों ने शराब पी थी।
सरकारी कर्मियों की पहचान
वायरल वीडियो में कई लोग शराब के नशे में बार बालाओं के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारियों की पहचान भी हो गई है। अधिकारियों की सख्ती के बाद पार्षद पति सहित कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।