साहित्य के क्षेत्र में व्यग्र पाण्डे को मिला कोरोना योद्धा रत्न सम्मान-2020

गंगापुर सिटी। भारतीय लघुकथा विकास मंच पानीपत, हरियाणा ने ‘कोरोना वायरस का लॉकडाउन’ विषय पर देश के समस्त लघुकथाकारों से लघुकथाएं आमंत्रित की थी, जिसमें कुल 77 लघुकथाकारों ने भाग लिया। जिसमें प्रो. शरदनारायण खरे, मंडला (म.प्र.), डॉ. नीना छिब्बर, जोधपुर (राज) ज्ञान प्रकाश पीयूषए सिरसा (हरियाणा) डॉ. भारती वर्मा (देहरादून) ओंमप्रकाश क्षत्रीय ‘प्रकाश’ रतनगढ़ (म.प्र.) आदि लघुकथा के महान स्तंभों ने भी हिस्सा लिया था ।
इसके अंतर्गत हमारे गंगापुर सिटी के जाने-पहचाने रचनाकार व्यग्र पाण्डे को उनकी लघुकथा ‘व्यथा बाल मन की’ पर भारतीय लघुकथा विकास मंचएपानीपत द्वारा ‘कोरोना योद्धा रत्न सम्मान- 2020’ से सम्मानित किया। सूचना मिलने पर गंगापुर सिटी के सभी साहित्यकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। कवि और लेखक व्यग्र पाण्डे को इससे पहले भी देश की कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा हिन्दी भाषा की सेवाओं के लिए सम्मानित किया चुका हैं।