थाना गंगापुर सिटी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सेनेटाइजर मशीन भेंट की

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए व्यापार मंडल गंगापुर सिटी ने प्रतिदिन की तरह सेवा कार्य किए। शनिवार को व्यापार मंडल गंगापुर सिटी में थाना गंगापुर सिटी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेनेटाइजर मशीन भेंट की।
साथ ही क्वारेंटाइन सेंटरों पर चाय, रामशाला में ठहरे हुए पुलिसकर्मी नौजवानों को 50 पैकेट खाना एवं शहर की गायों के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में 700 किलो हरा चारा गायों को खिलाया गया। इस कार्य में व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, मंत्री सुनील खूँटामार, उपाध्यक्ष रामचरण ठीकरिया, मनीष सागवान, बनवारी सिंहल, कृपा शंकर गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, पिंटू कैमडा, मोहित चोटी, संजय ठीकरिया, पिल्लू धौलेटा, मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने सहयोग किया।