वार्ड बॉय: स्वीकृत पदों के अनुसार नहीं नियुक्ति

गंगापुरसिटी। शहर के सामान्य चिकित्सालय में वार्ड बॉय के कई पद लम्बे समय से रिक्त चल रहे हैं। स्वीकृत पदों के अनुसार वार्ड बॉय नियुक्त नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उप जिला स्तरीय सामान्य चिकित्सालय में वार्ड बॉय के करीब डेढ़ दर्जन पद स्वीकृत है, लेकिन वर्तमान में मात्र 5 ही वार्ड बॉय कार्यरत है। इनमेें से एक वार्ड बॉय तो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में एक बार्ड वॉय की ओर कमी हो जाएगी। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्य व्यवस्था के लिए 8 एमटीएस (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) लगाए हुए हंै। स्वीकृत पदों के अनुसार बार्ड वॉय नहीं होने से कार्य में असुविधा होती हैं। बार्ड वॉय की भर्ती वार्डों, एमरजेन्सी आदि स्थानों पर आवश्यकता होती हैं, लेकिन बार्ड वॉय के पद रिक्त होने से परेशानी होती हैं।
भेजते है सूचना
सामान्य चिकित्सालय में स्वीकृत पदों के अनुसार वार्ड बॉय नहीं हैं। करीब 15 पद रिक्त चल रहे हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों को नियमित रूप से सूचना प्रेषित की जाती है।
-डॉ. दिनेशचंद गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सामान्य चिकित्सालय, गंगापुरसिटी।