रेलवे यूनियन के नेता लोकेंद्र मीणा मुकेश गालव इरशाद खान कल गंगापुर में

चेतना यात्रा के समापन पर कर्मचारियों की समस्याओं की बारे में डीआरएम को दिया ज्ञापन
गंगापुर सिटी।
गत 2 सप्ताह से वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में आयोजित रेलकर्मी चेतना यात्रा के दौरान रेल कर्मचारियों से प्राप्त समस्याओं के बारे में यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा ने डीआरएम कोटा को विस्तार से चर्चा कर ज्ञापन गत दिवस सौंपा। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि 14 फरवरी को कोटा में आयोजित मंडल अधिवेशन में पूरे मंडल की 22 से अधिक शाखाओं के लगभग ढाई सौ पदाधिकारी अधिवेशन में शामिल हुए। जहां शाखाओं के सचिव व अध्यक्षों ने चेतना यात्रा की रिपोर्ट में कर्मचारियों के मुद्दों को महामंत्री मुकेश गालव व मंडल पदाधिकारियों के समक्ष उठाया। आज यूनियन कार्यालय में मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई लोको यातायात कैरिज इंजीनियरिंग शाखाओं के पदाधिकारियों की मीटिंग मे मंडल अधिवेशन के निर्णय पर चर्चा की गई। जिसमें चेतना यात्रा के दौरान प्राप्त रेल आवासों एवं रेलवे कॉलोनी की समस्याओं, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की पदोन्नति एवं कार्यस्थल की समस्याओं को लेकर सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय के समक्ष मार्च महीने के पहले सप्ताह में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। उससे पहले सहायक मंडल इंजीनियर के साथ में विशेष मीटिंग करने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर सहायक सचिव प्रकाश शर्मा, यातायात शाखा के सचिव राजेश चाहर, शाखा केरिज शाखा के अध्यक्ष गजानंद शर्मा, यातायात शाखा के सचिव हरिप्रसाद मीणा, भंवर सिंह मीना, वीरेंद्र मीणा, रघुराज सिंह, आर के मीणा, कर्मवीर सिंह, इमरान खान, जहीर अहमद, मनमोहन शर्मा, रहमतुल्लाह, सफी मोहम्मद सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।