
नई दिल्ली: जब बात आती है भारत में अमीर लोगों या उच्च आय वाले राज्यों की, तो अक्सर दिल्ली, मुंबई या गुजरात का नाम सामने आता है। लेकिन वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया। देश की प्रति व्यक्ति आय 1,14,710 रुपये तक पहुँच गई है। दस साल पहले यह सिर्फ 72,805 रुपये थी, यानी पिछले 10 वर्षों में औसतन हर भारतीय की आय में 41,905 रुपये का इजाफा हुआ।
सबसे ज्यादा लखपति कौन से राज्य में हैं?
- कर्नाटक: 20.6% टैक्सपेयर्स की सालाना कमाई 12–50 लाख रुपये।
- तेलंगाना: 19.8%
- झारखंड: 19.5%
- तमिलनाडु: 18.8%
- दिल्ली: 17.6%
देश का औसत: 14.1%।
गुजरात और बिहार जैसे राज्य सूची में नीचे हैं।
Read More: दिवाली पर बड़ी राहत: केंद्र ने जीएसटी के दो स्लैब खत्म करने की दी मंज़ूरी
कौन से राज्य में सबसे ज्यादा लोग टैक्स भरते हैं?
- महाराष्ट्र: लगभग 46 लाख लोग टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं।
- दिल्ली: जनसंख्या के हिसाब से सबसे आगे, 5.9% लोग टैक्स देते हैं।
- उत्तर प्रदेश: सिर्फ 1.5%
- बिहार: केवल 0.8%
प्रति व्यक्ति आय और टैक्स देने वालों में अंतर आर्थिक विकास, गवर्नेंस, उद्योग, रोजगार और सामाजिक संरचना के कारण है।