हौंसले एवं धैर्य के साथ 80 वर्षीय कांतिदेवी ने दी कोरोना को मात

स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज टिकट प्राप्त करती 80 वर्षीय कांति देवी।

चिकित्साकर्मियों के जज्बे एवं मेहनत से स्वस्थ होकर घर लोटे मरीज
सवाई माधोपुर।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा कोरोना मरीजों के समुचित उपचार के लिए लगातार चिकित्सकों द्वारा जुटकर पूरे सेवाभाव से कार्य किया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम भी सामने आने लगे है। कई लोग अस्पताल में आए तब उनका ऑक्सीजन लेवल पचास, साठ या इससे भी कम था। ऐसे ही 23 लोगों को शनिवार को सामान्य चिकित्सालय में पूरे उपचार के बाद स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया गया।


सामान्य चिकित्सालय के प्रवक्ता डॉ अंजनी मथुरिया ने बताया कि इन मरीजों ने हिम्मत नहीं हारी, हौंसला बनाए रखा तथा कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। उन्होंने बताया कि सामान्य चिकित्सालय मंे सवाई माधोपुर की 80 वर्षीय वृद्धा कांति देवी पत्नी रूप किशोर 5 मई कोे भर्ती हुई थी। भर्ती के समय ऑक्सीजन सेचुरेशन कम थी। चिकित्सकों ने हौंसला बढाया, मनो चिकित्सक ने भी हिम्मत बढाई। चिकित्सकों की जी तोड मेहनत एवं कांतीदेवी के हौंसले का परिणाम यह रहा कि की स्थिति में सुधार हुआ। अब स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज टिकट देकर घर भेजा गया। इसी प्रकार सवाई माधोपुर के 38 वर्षीय हनुमान पुत्र फेलूराम 7 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार को ठीक होकर घर के लिए डिस्चार्ज किए गए।

READ MORE: राहत की खबरः नए निकले पॉजिटिव से लगभग चार गुना हुए रिकवर

इंद्रगढ के अमित पुत्र प्रेमशंकर को 25 अप्रेल को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। चिकित्सकों की हौंसला अफजाई, मनोचिकित्सक द्वारा लगातार मोटिवेट करने तथा स्वयं द्वारा हिम्मत एवं हौंसला दिखाते हुए कोरोना से लडी जंग में जीत दर्ज की। आज स्वस्थ होने पर अस्पताल से घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार अन्य संक्रमित मरीज हिम्मत, हौंसला रखकर एवं चिकित्सकों की मेहनत से स्वस्थ होकर घर लौट रहे है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मियों की मेहनत एवं जज्बे की सराहना करते हुए इसी प्रकार चिकित्सकीय सेवाएं देकर जिले को कोरोनामुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया है।