सेवा करने के लिए महिलाएं भी आगे आई

गंगापुर सिटी। वैश्विक संकट कोरोना महामारी के चलते गंगापुर शहर में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा ट्रक यूनियन स्थित बंसल मेरिज हॉल में संचालित अन्नपूर्णा रसोई पर आगामी दिनों में लॉकडाउन के रहते सफल संचालन के लिए भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिला महामंत्री सावित्री शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को हुई। जिसमें उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई पहुंचकर सेवाभावी कार्यकर्ता के रूप में भोजन बनाने में सहयोग करते हुए कोरोना महामारी के सम्बन्धित चर्चा की। साथ ही आगे भी तय किया गया कि इसी प्रकार पार्टी के विभिन्न सम्बन्धित संगठन युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सभी क्रमवार अपना-अपना सहयोग देंगे। जिससे सभी को अपना सेवाभावी श्रम कर पुण्य प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री सावित्री शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा दीक्षित, शारदा शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष ममता कटारा, ममता अमरगडिय़ा, दीपा गुप्ता, अनिता व्यास, शिवदुलारी राजपूत, मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी, गिरधारी सोनी, मिथलेश व्यास, गोपाल गर्ग, नारायण महावर, अभिषेक गुप्ता, पार्षद वेदप्रकाश सोनवाल, डॉ. निर्मल भाजपाई उपस्थित रहे।