लहरिया उत्सव में महिलाओं ने मचाई धूम

गंगापुर सिटी। अंतर्राष्ट्रीय जिला सवाईमाधोपुर वैश्य महिला महासम्मेलन एवं तहसील महिला महासम्मेलन के तहत रुकमणी पैलेस में लहरिया उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा रावत ने दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम संयोजक कविता खूंटेटा और बबीता डांस ने बताया कि सावन के गीतों पर सुधा एण्ड ममता ग्रुप, उर्मिला एण्ड दुलारी ग्रुप, रेखा जैन, अभिलेखा जैन गु्रप, मंजू जैन ग्रुप, आरती एवं ज्योति ग्रुप ने रंगारंग प्रस्तुति मनीषा डांस, रेनू गर्ग, कविता गुप्ता, पूजा रावत ने भी एकल डांस की प्रस्तुति दी। सावन के पर्व पर प्रश्नोत्तरी रखी गई। जिनकी विजेता सुधा गुप्ता, मनीषा डांस, उर्मिला गुप्ता, अंजना रावत, शिप्रा गोयल रही।
सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद रैंप वॉक करवाया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने भाग लिया।
सभी सखियों ने मिलकर सामूहिक गीतों पर खूब डांस किए और कहाकि हरियाली तीज उमंग और उल्लास से प्रकृति के साथ रहने का संदेश देती है। सामूहिक रूप में उत्सव में भागीदारी निभाने से आपसी द्वेष और तनाव दूर होता है। एक-दूसरे को जानने और मिलने का मौका मिलता है। हमारे तीज-त्योहार जिंदगी में मधुरता एवं ख़ुशी का एहसास कराते हैं। सभी नए सदस्यों का तिलक कर व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

रचना मित्तल को महामंत्री बनाने पर दुपट्टा व मुकुट पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर संस्था की सभी बहनें उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर संगठन की प्रदेश जिला उपाध्यक्ष डॉ. सरिता बंसल, जिला मंत्री शिप्रा गोयल, जिला अध्यक्ष कुशला खूंटेटा, तहसील अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, अनीता दुसाद, सुधा गुप्ता, रेखा जैन, ममता गोयल, निर्मला खारवाल, ऊषा सेठी, मंत्री वर्षा नाटाणी सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं।