महिला जाग्रति संगठन: वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महिलाओं को दिया चिकित्सा परामर्श

गंगापुर सिटी। महिला जाग्रति संगठन की ओर से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने महिलाओं के पूछे गये सवालों (पथरी, मूत्र संबंधी आदि रोगों के बारे में) परामर्श दिया।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंस की मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना शुक्ला (समाज सेविका) रहीं। उन्होंने कहा इस प्रकार का कार्यक्रम करने से महिलाओं को घर बैठे चिकित्सा परामर्श मिला। इसके लिए संगठन बहुत ही बधाई का पात्र है।
महामंत्री कृष्णा मित्तल ने बताया कि सभी महिलाओं ने खूब बढ़चढ़ कर भाग लिया और संगठन की बहुत ही सराहना की।
अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे और भी किये जाएंगे, जिसमें सर्व समाज की महिलाएं लाभ ले सके।
संगठन मंत्री शीला प्रजापत ने बताया कि डॉक्टर द्वारा सभी को कोरोना महामारी में साफ-सफाई के बारे में भी अवगत करवाया गया।
चिकित्सा प्रभारी मुक्ता और अनिता प्रजापत ने सभी का धन्यवाद किया।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में नेहा गुप्ता, सुनीता आर्य, महिमा , चंचल जगवानी, सीमा गर्ग, माधुरी, सरोज मंगल (बाड़ी से), रोशनी बंसल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam