गंगापुरसिटी। जिला परिषद सदस्य वार्ड 23 के भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल मीना के चुनाव कार्यालय का गुरुवार को वजीरपुर की ब्राह्मण समाज धर्मशाला में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने उद्घाटन किया। युवा मोर्चा के जिला संयोजक उदयसिंह गुर्जर ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रधान व जिला प्रमुख बने, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर होकर कार्य करना है। घर-घर प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क कर पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। साथ ही कहा कि क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने हैं। ऐसे में कार्यकर्ता कमर कस लें और दिन रात मेहनत करके चुनाव में विजय पताका फहरानी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया कि वे केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करा कर पार्टी के पक्ष में मतदान कराएंगे। जिला महामंत्री मनोज बंसल, चुनाव संचालन समिति संयोजक हरिओम पटेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, जिला परिषद प्रत्याशी छोटेलाल मीना, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश गोयल, रमेश शर्मा, राजेन्द्र जाट, बहादुर जाट, मानसिंह जाट, रामोली पटेल, अशोक शर्मा, देवीसिंह जाट आदि उपस्थित थे।
Related Articles
JEE (Advanced) 2021 Result में प्रज्ञा एकेडमी ने फिर दोहराया इतिहास
गंगापुरसिटी। आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2021 के घोषित परिणाम में प्रज्ञा एकेडमी के छात्रों ने फिर से सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके उपलक्ष्य में एकेडमी की ओर से आईआईटी में चयनित विद्यार्थियों का […]
अनदेखी: खुले कुएं में गिरने से गौवंश घायल
गंगापुरसिटी। शहर के वार्ड 8 स्थित पंचमुखी बालाजी के पास शुक्रवार को खुले कुएं में गिरने से गौवंश चोटिल हो गया। गौ सेवकों वे नगर परिषद की जेसीबी के माध्यम से गौवंश को कुएं से […]
गौकशी को लेकर साधु संत भी हुए क्रमिक अनशन में शामिल
गंगापुर सिटी। नगर परिषद के दौलतपुर कचरा डंपिंग यार्ड में पिछले दिनों हुई गोकशी की घटना के विरोध में सर्व समाज के द्वारा मिनी सचिवालय के बाहर दिए जा रहे क्रमिक धरना-प्रदर्शन में अब शहर […]