उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा 9 को सुमेल में

तैयारियों में जुटे डॉ. अम्बेडकर जाग्रति मंच के कार्यकर्ता

बामनवास (सुमेल)। गढ़ी का बैरवा ग्राम पंचायत सुमेल में 9 अप्रैल को डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण समारोह किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा होंगे।
डॉ. अम्बेडकर जाग्रति मंच के राष्ट्रीय संयोजक अशोक बैरवा ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि बामनवास विधायक इंद्रा मीना, टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरिशचन्द मीना, दौसा विधायक डी. सी. बैरवा, गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, बामनवास प्रधान शशीकला मीना, अखिल भारतीय बैरवा महासभा (हरियाणा) प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम बैरवा होंगे।
समारोह के दौरान पद व सुड्डा दंगल व भण्डारा रखा गया है।
समारोह की तैयारियों में डॉ. अम्बेडकर जाग्रति मंच के प्रदेश अध्यक्ष एम.पी. बैरवा, सचिव रामनाथ बैरवा, उपाध्यक्ष भास्कर बैरवा, कोषाध्यक्ष बुद्धराम बैरवा, मीडिया प्रभारी चांदसिंह बैरवा, उपकोषाध्यक्ष रवि कुमार बैरवा सहित संगठन के युवा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।