सऊदी अरब ने पोल्ट्री और टेब एग (खाने वाले अंडे) के आयात नियमों में बड़ा बदलाव किया है
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने पोल्ट्री और टेब एग (खाने वाले अंडे) के आयात नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब 40 देशों से पूरी तरह आयात पर रोक लगा दी गई है। वहीं 16 देशों के कुछ राज्यों और शहरों से आंशिक प्रतिबंध लागू किया गया है।
बर्ड फ्लू खतरे के चलते सख्त कदम
सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी ने इस निर्णय का मकसद सार्वजनिक स्वास्थ्य और देश में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना बताया। प्राधिकरण के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बर्ड फ्लू और अन्य पशु रोगों की स्थिति के आधार पर प्रतिबंधित देशों की सूची समय-समय पर अपडेट होती रहेगी।
पूरी तरह प्रतिबंधित 40 देश
इन देशों में भारत, चीन, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, यूरोप के कुछ देश और कई अफ्रीकी देश शामिल हैं। पूरी सूची में प्रमुख देश इस प्रकार हैं: भारत, चीन, जापान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, उत्तर कोरिया, नेपाल, मिस्र, मैक्सिको, सर्बिया, लाओस, वियतनाम, यूनाइटेड किंगडम, मोंटेनेग्रो, जर्मनी, बुल्गारिया, ताइवान
आंशिक प्रतिबंध वाले 16 देश
इन देशों में पूरे देश पर नहीं, बल्कि कुछ तय क्षेत्रों से ही आयात रोका गया है। इनमें शामिल हैं: ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इटली, बेल्जियम, भूटान, पोलैंड, डेनमार्क, रोमानिया, फ्रांस, फिलीपींस, कनाडा, मलेशिया, ऑस्ट्रिया, जिम्बाब्वे, टोगो, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो।
हीट-ट्रीटेड उत्पादों को मिल सकती है छूट
सऊदी प्राधिकरण ने कहा है कि यदि पोल्ट्री और अंडे पर्याप्त हीट ट्रीटमेंट के साथ तैयार किए गए हों और स्वास्थ्य मानकों पर खरे उतरें, तो अस्थायी प्रतिबंध से छूट मिल सकती है। इसके लिए जरूरी है कि उत्पाद वैध हेल्थ सर्टिफिकेट के साथ आए, और फैक्ट्री मान्यता प्राप्त हो।
Read More :- इजरायल पहुंचते ही गूंजा ‘जन गण मन’, पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम
