लैंडस्लाइड से 11 मौतें, बादल फटने से 5 की जान गई

नई दिल्ली। देश के पर्वतीय राज्यों में मौसम का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में मणिमहेश यात्रा के दौरान भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के निवासी हैं, जबकि 2 की पहचान नहीं हो सकी है।

🏔️ हिमाचल में हालात गंभीर

  • भरमौर हाईवे पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 50 से अधिक लैंडस्लाइड
  • 3000 से अधिक श्रद्धालु फंसे, प्रशासन ने हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं
  • SDM चंबा ने यात्रा को स्थगित करने की घोषणा की
  • स्थानीय लोग मदद को आगे आए, पैदल मार्ग से राहत पहुंचाई जा रही है

Read More : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ी, लखीमपुर के 20,238 किसान जुड़े

🌧️ उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही

  • रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में गुरुवार रात बादल फटा
  • 5 लोगों की मौत, SDRF ने रुद्रप्रयाग में 40 और कुम्म गांव में 30 लोगों को रेस्क्यू किया
  • कई गांवों में जलभराव और मकानों को नुकसान, राहत कार्य जारी

🚨 पंजाब के फिरोजपुर में 62 गांव प्रभावित

  • 2500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
  • 13 रिलीफ कैंप बनाए गए
  • भारी बारिश से फसलें और सड़कें प्रभावित, प्रशासन सतर्क