
भरतपुर. जिले के डीग क्षेत्र में 22 अगस्त को दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती महिला सुदर्शना की हत्या कर दी गई। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है।
सुदर्शना की शादी 2 दिसंबर 2024 को दिलीप सिंह निवासी आंखौली थाना जनूथर से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ससुराल पक्ष कार की मांग कर रहा था और सुदर्शना से लगातार मारपीट की जाती थी।
घटना के दिन सुदर्शना 7 महीने की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
गुरुवार को पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने कुम्हेर गेट से IG ऑफिस तक रैली निकाली और जांच अधिकारी बदलने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।
Read More: आरएसी कांस्टेबल गीता देवी सुसाइड केस
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या में उपयोग किए गए वाहन अब तक जब्त नहीं किए गए हैं और पति दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि सिर्फ डिटेन किया है।