
बिहार. में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर NDA गठबंधन की सीट शेयरिंग लगभग तय हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद गठबंधन दलों के बीच अंतिम सहमति बन गई है।
सूत्रों के अनुसार, जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 102 और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 101 सीटें दी गई हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 20, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटें मिली हैं।
हालांकि, सीटों के बंटवारे की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। NDA जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है।
Read More: दीवली गांव से गोवर्धन धाम की 14वीं पदयात्रा शुरू, 151 श्रद्धालु हुए शामिल
2020 में JDU ने 115 और BJP ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार JDU को BJP से एक-दो सीटें अधिक दी गई हैं, जिससे नीतीश कुमार को NDA में “बड़े भाई” की भूमिका मिलती दिख रही है।
2020 में लोजपा ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार चिराग पासवान की पार्टी NDA का हिस्सा है, जबकि पशुपति पारस की पार्टी महागठबंधन के साथ जा सकती है।