उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा आज सुमेल में, करेंगे डॉ. अम्बेडकर मूर्ति का अनावरण

सुमेल में डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां
सुमेल में अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण को लेकर तैयारियां पूरी

बामनवास (सुमेल)। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा आज गढ़ी का बैरवा ग्राम पंचायत सुमेल में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूर्ति अनावरण करेंगे।
प्रवक्ता डॉ. विजयलाल बैरवा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत सुमेल स्थित ग्राम गढ़ी का बैरवा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बामनवास विधायक इन्द्रा मीना करेंगी। टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद अति विशिष्ट अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में दौसा विधायक डी. सी. बैरवा, गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, बामनवास प्रधान शशीकला मीना शामिल हंै।
प्रवक्ता डॉ. विजयलाल बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।