ED ने उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है
प्रवर्तन निदेशालय ने उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED ने मुंबई के पाली हिल स्थित उनके 17 मंजिला बंगले ‘एबोड’ को प्रोविजनल अटैच कर लिया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत की गई है। मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड से जुड़ा है।
PMLA के तहत कार्रवाई
Enforcement Directorate ने यह कदम Prevention of Money Laundering Act के तहत उठाया है। एजेंसी का आरोप है कि बैंकों से लिए गए कर्ज का गलत इस्तेमाल हुआ। यह मामला मुख्य रूप से Reliance Communications (RCOM) से जुड़ा है। कंपनी पर लोन राशि को डायवर्ट करने के आरोप हैं। ED लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही थी।
पाली हिल का हाई-प्रोफाइल घर
अनिल अंबानी का ‘एबोड’ मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है। यह करीब 66 मीटर ऊंचा है। इसमें 17 फ्लोर हैं। इसे देश के सबसे महंगे निजी आवासों में गिना जाता है। ED ने इस संपत्ति को अटैच करने के लिए प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया है। इसका मतलब है कि अब इस प्रॉपर्टी को बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।
IBC के तहत चल रही प्रक्रिया
RCOM पहले से ही भारी कर्ज में डूबी है। कंपनी Insolvency and Bankruptcy Code (IBC) के तहत दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। ED का कहना है कि अगर अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप साबित होते हैं, तो संपत्ति की नीलामी कर बैंकों का बकाया वसूला जा सकता है। हालांकि, अनिल अंबानी इस आदेश के खिलाफ अपील कर सकते हैं।
पहले भी हो चुकी हैं अटैचमेंट
इससे पहले भी अनिल अंबानी से जुड़ी कई संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। ये संपत्तियां दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पुणे, चेन्नई और अन्य शहरों में हैं। अब तक करीब 15 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजर है।
Read More :- बाड़मेर में जमीन फाड़ी निकल रहा क्रूड ऑयल
