Apple के लिए बड़ा हफ्ता, iPhone 17e और सस्ता MacBook हो सकते हैं लॉन्च

Apple अगले हफ्ते iPhone 17e, सस्ता MacBook और नए MacBook Pro मॉडल लॉन्च कर सकता है, टिम कुक ने संकेत दिए।
Apple अगले हफ्ते iPhone 17e और सस्ता MacBook लॉन्च कर सकता है।

2 मार्च से शुरू हो सकता है अनाउंसमेंट सिलसिला

नई दिल्ली। टेक दिग्गज Apple Inc. के लिए अगला हफ्ता बेहद खास हो सकता है। कंपनी के CEO Tim Cook ने X पर ‘बिग वीकेंड अहेड’ लिखकर संकेत दिए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2 मार्च से कई बड़े प्रोडक्ट्स की घोषणा हो सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किसी लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 से 4 मार्च के बीच अनाउंसमेंट की शुरुआत हो सकती है।

iPhone 17e पर टिकी निगाहें

सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में iPhone 17e शामिल है। कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन पिछले मॉडल जैसा हो सकता है। हालांकि इसमें C1X मॉडेम और MagSafe चार्जिंग सपोर्ट जैसे अपग्रेड मिल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है।

1000 डॉलर से कम में सस्ता MacBook?

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple एक किफायती MacBook भी पेश कर सकता है। संभावना है कि इसकी कीमत 1,000 डॉलर से कम रखी जाए। इससे यह अब तक का सबसे सस्ता MacBook बन सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें A18 Pro चिपसेट मिल सकता है। यह वही प्रोसेसर है जो iPhone 16 Pro मॉडल में दिया गया था। डिस्प्ले साइज 13 इंच से थोड़ा कम हो सकता है।

नए MacBook Pro और M5 चिप

इसके अलावा कंपनी MacBook Pro के नए मॉडल भी ला सकती है। इनमें M5 Pro और M5 Max चिपसेट मिलने की संभावना है। साथ ही, Mac Studio और Studio Display के रिफ्रेश की भी चर्चाएं हैं।

क्या होगा खास?

Apple पिछले कुछ समय से पारंपरिक स्टेज इवेंट की बजाय प्रेस रिलीज और ऑनलाइन अपडेट के जरिए लॉन्च कर रहा है। इस बार भी ऐसा ही फॉर्मेट देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजर 2 मार्च पर टिकी है। देखना होगा कि Apple अपने इस ‘बिग वीक’ में क्या बड़ा सरप्राइज देता है।

Read More :- लोन ने दिया नया जीवन, अब लाखों कमाती हैं रांची की सुनीता