अरुणाचल की महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी

दिल्ली पुलिस द्वारा नस्लीय टिप्पणी मामले में आरोपी दंपती को हिरासत में लेते हुए
अरुणाचल की महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया।

SC/ST Act के तहत कार्रवाई, किरेन रिजिजू बोले- सख्त कदम उठाए जाएंगे

दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लीय टिप्पणी के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रूबी जैन और हर्ष सिंह के रूप में हुई है।

SC/ST Act के तहत गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को SC/ST Act के तहत गिरफ्तार किया गया है।
कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर का है।
20 फरवरी को एसी इंस्टॉलेशन के दौरान ड्रिलिंग का मलबा नीचे बालकनी में गिरा। यहीं से विवाद शुरू हुआ। महिलाओं का आरोप है कि कपल ने गालियां दीं और नॉर्थईस्ट समुदाय को निशाना बनाते हुए नस्लीय टिप्पणियां कीं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

आरोपी बोला- मैं शर्मिंदा हूं

मंगलवार को हर्ष सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि वह शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि यह सब “हीट ऑफ द मोमेंट” में हुआ। साथ ही पुलिस जांच में सहयोग की बात भी कही।

किरेन रिजिजू ने कहा- सख्त कार्रवाई होगी

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि उनका कार्यालय पहले दिन से पीड़ितों और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होती है।

अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

पेमा खांडू ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे व्यवहार की कोई जगह नहीं है। कॉनराड संगमा ने इसे विविधता के खिलाफ बताया। गौरव गोगोई ने तुरंत कार्रवाई और पीड़ितों की सुरक्षा की मांग की। प्रेम सिंह तमांग और
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी घटना को निंदनीय बताया।

पूरा मामला क्या है?

तीनों महिलाएं चौथी मंजिल पर किराए से रहती हैं। ड्रिलिंग का मलबा नीचे गिरने पर बहस शुरू हुई। आरोप है कि बहस के दौरान नस्लीय और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। वीडियो में पुलिसकर्मी भी बीच-बचाव करते दिख रहे हैं।
फिलहाल जांच जारी है। यह मामला एक बार फिर राजधानी में नॉर्थईस्ट समुदाय की सुरक्षा और सम्मान के सवाल को सामने लाता है।

Read More :- शोएब अख्तर का बयान पड़ा भारी