मंदिर के दानपात्र में मिली चौंकाने वाली चिट्ठी

Letter found inside temple donation box in Belagavi Karnataka
बेलगावी के मंदिर के दानपात्र में मिली चौंकाने वाली चिट्ठी

‘अगले साल तक मेरी सास मर जाए’ लिखी दुआ ने सबको किया हैरान

कर्नाटक के Belagavi जिले के एक मंदिर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मंदिर के दानपात्र से पैसे गिनते समय एक ऐसी चिट्ठी मिली, जिसने सभी को चौंका दिया। अधिकारियों के अनुसार, जब दानपात्र खोला गया और नोटों की गिनती शुरू हुई, तब 100 रुपये के एक नोट के अंदर एक कागज मिला। उस कागज पर भगवान से एक अजीबोगरीब दुआ मांगी गई थी।

सास की मौत की मांगी दुआ

चिट्ठी में लिखा था, “हे भगवान, मेरे दुख दूर करो और अगली यात्रा से पहले मेरी सास की मृत्यु हो जाए।” आमतौर पर मंदिरों में श्रद्धालु सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। लेकिन इस चिट्ठी में किसी ने अपनी सास की मौत की दुआ मांग ली। यही बात लोगों को सबसे ज्यादा चौंका रही है।

नाम नहीं, लेकिन मचा हड़कंप

चिट्ठी पर किसी का नाम नहीं लिखा था। इससे यह पता नहीं चल सका कि इसे किसने लिखा। हालांकि, दानपात्र से मिली इस पर्ची की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। इतना ही नहीं, इस चिट्ठी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक विवाद से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे मजाक बता रहे हैं। फिलहाल मंदिर प्रशासन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन दानपात्र से मिली इस अनोखी चिट्ठी ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Read More :- झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: चास और फुसरो में मतदान तेज