
“कहना क्या चाहते हो…” के लिए हमेशा याद रहेंगे
बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अच्युत पोद्दार का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह फिल्म थ्री इडियट्स में अमीर खान के प्रोफेसर के रूप में अपनी भूमिका के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनके अभिनय का यह डायलॉग “कहना क्या चाहते हो” दर्शकों के दिलों में हमेशा बस गया। उनके निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
अंतिम समय और निधन की जानकारी
अच्युत पोद्दार की स्वास्थ्य स्थिति लंबे समय से खराब थी। उन्हें ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। 18 अगस्त को उनकी तबीयत गंभीर होने के कारण उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को संपन्न हुआ। बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
Read More:मुंबई में बारिश से 7 की मौत, ठाणे-पालघर में रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद
यादगार करियर और योगदान
अच्युत पोद्दार का करियर बेहद समृद्ध और यादगार रहा। अभिनय में आने से पहले वह भारतीय सेना में कार्यरत थे और कैप्टन के पद से रिटायर हुए। इसके बाद उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी में भी सेवाएँ दीं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपने अभिनय के शौक को पेशेवर रूप दिया। उन्होंने 125 से अधिक फिल्मों, 95 टीवी शोज, 26 नाटकों और 45 विज्ञापनों में काम किया।
उनकी मेहनत और अभिनय के प्रति समर्पण ने उन्हें दर्शकों और साथियों के बीच हमेशा यादगार बना दिया। उनके जाने से इंडस्ट्री एक चमकते सितारे को खो चुकी है, लेकिन उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा।