2 महीने के काजू को लगी पहली वैक्सीन, बेटे के दर्द से रो पड़ीं Bharti Singh

Bharti Singh emotional during son first vaccination
बेटे की पहली वैक्सीनेशन के दौरान भावुक हुईं भारती सिंह

बेटे को इंजेक्शन लगते ही भावुक हुईं मां, वीडियो देख फैंस भी हुए इमोशनल.

नई दिल्ली। कॉमेडी की दुनिया की मशहूर जोड़ी Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa 19 दिसंबर को दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं। उनके छोटे बेटे का नाम यशवीर है, लेकिन घर में प्यार से उसे ‘काजू’ कहा जाता है। हाल ही में भारती ने अपने व्लॉग में एक बेहद भावुक पल शेयर किया। दो महीने के काजू को उसकी पहली वैक्सीनेशन लगाई गई। जैसे ही डॉक्टर ने दोनों पैरों में इंजेक्शन लगाया, बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। बेटे को दर्द में देखकर भारती खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

अस्पताल में भावुक हो गईं भारती

वीडियो में दिखाया गया कि अस्पताल में वैक्सीनेशन के दौरान भारती बेहद परेशान हो गईं। उन्होंने कहा, “वो रो रहा है, दर्द में है… मुझे बहुत बुरा लग रहा है।” इस दौरान हर्ष ने डॉक्टर की मदद की और काजू को संभालने की कोशिश की। भारती भावुक होकर कुछ देर के लिए डॉक्टर के केबिन से बाहर भी चली गईं।

2017 में हुई थी शादी

भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी। 2022 में उनके पहले बेटे लक्ष्य उर्फ ‘गोला’ का जन्म हुआ था। काजू के जन्म के दो हफ्ते बाद ही भारती ने अपने शो Laughter Chefs Fun Unlimited की शूटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि काम पर लौटने के बावजूद भारती अपने बेटे का पूरा ध्यान रख रही हैं।

‘काजू’ के इर्द-गिर्द घूमती है जिंदगी

भारती ने वीडियो में कहा कि बच्चे को इस तरह तड़पते देखना किसी भी मां के लिए सबसे मुश्किल अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि काजू के जन्म के बाद उनकी 90% जिंदगी उसी के आसपास घूमती है। उन्होंने हर्ष की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वह उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। हर्ष बड़े बेटे लक्ष्य का भी पूरा ध्यान रखते हैं, ताकि नए सदस्य के आने के बाद उसे किसी तरह की कमी महसूस न हो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई नई मम्मियां इसे देखकर खुद को रिलेट कर रही हैं और भारती की ममता की सराहना कर रही हैं।

Read More :- प्रेम बाईसा मौत केस में बड़ा खुलासा, अस्थमा अटैक से गई जान