‘कॉकटेल 2’ में बड़ा ट्विस्ट? कृति–रश्मिका लेस्बियन कपल, शाहिद कपूर तीसरा एंगल!

कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी होने पर शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना सेट पर
कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी, सेट पर शाहिद कपूर, कृति और रश्मिका के साथ जश्न

लीक रिपोर्ट्स में मॉडर्न लव ट्रायंगल का दावा, मेकर्स की चुप्पी बरकरार

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर नई चर्चा तेज हो गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब इसकी कहानी को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। दावा है कि कृति और रश्मिका फिल्म में लेस्बियन कपल का किरदार निभा सकती हैं। वहीं शाहिद कपूर तीसरे एंगल के तौर पर दिखेंगे। बताया जा रहा है कि कहानी मॉडर्न रिलेशनशिप्स पर आधारित होगी। इसमें एक इंटरेस्टिंग लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से इस प्लॉट पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

2012 की हिट फिल्म का सीक्वल

यह फिल्म साल 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है। पहली फिल्म में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसलिए इसके दूसरे भाग से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

शूटिंग पूरी, टीम ने मनाया जश्न

फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने 31 जनवरी को शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट से तस्वीर साझा की। फोटो में पूरी टीम केक काटते नजर आई। कैप्शन में लिखा था, “फिल्म रैप… खूब मजा आया!”

रिलीज डेट को लेकर क्या प्लान?

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स सितंबर में इसे रिलीज करने की तैयारी में हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो के छह महीने बाद ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज किया जाएगा। यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है। ताकि दोनों फिल्मों को अलग पहचान मिल सके। फिलहाल फैंस को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर लीक रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो यह फिल्म अपने बोल्ड और मॉडर्न प्लॉट के कारण चर्चा का बड़ा विषय बन सकती है।

Read More :- दिल्लीवालों सावधान! आज इन रूट्स पर न जाएं, कई सड़कें बंद और डायवर्ट