Covid-19: पिछले 24 घंटों में 4 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोई नया मामला दर्ज नहीं

भारत ने सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की, आज कुल मामले 1.35 लाख पर पहुंचे
कोविड-19 के खिलाफ 75 लाख से ज्‍यादा लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया
भारत ने सबसे तेजी के साथ 70 लाख टीकाकरण का आंकड़ा पार किया

by PIB Delhi

देश में कोविड के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और आज इनकी संख्‍या 1.35 लाख (1,35,926) पर पहुंच गई है। देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.25 प्रतिशत है। पिछले कुछ हफ्तों से दिन-प्रतिदिन सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में भारत में नये मामलों के प्रसार पर सकारात्‍मक रुख नजर आता है। देश में मात्र एक राज्‍य में 1000 से ज्‍यादा मामले दर्ज होने के अलावा शेष सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1000 से कम नये मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 4 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, लद्दाख, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में दैनिक मृत्‍यु के मामले में भी महत्‍वपूर्ण रूप से गिरावट दर्ज की गई है। 18 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है। 13 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1 से 5 के बीच मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में 9,309 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 15,858 नये रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर (97.32 प्रतिशत) के साथ वैश्विक स्‍तर पर सर्वाधिक रिकवरी में से एक है। निरंतर रूप से स्‍वस्‍थ हो रहे रोगियों की संख्‍या ने राष्‍ट्रीय रिकवरी दर को महत्‍वपूर्ण रूप से सुधारने में मदद की है। कुल स्‍वस्‍थ हुए रोगियों की संख्‍या 1,05,89,230 है। सक्रिय मामलों और स्‍वस्‍थ हुए मामलों के बीच का अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और यह 1,04,53,304 पर है। 12 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, देशव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 75 लाख (75,05,010) से ज्‍यादा लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

क्र. सं.राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशटीकाकृत लाभार्थी
1अंडमान निकोबार द्वीप समूह3,454
2आंध्र प्रदेश3,43,813
3अरुणाचल प्रदेश14,322
4असम1,17,607
5बिहार4,48,903
6चंडीगढ़7,374
7छत्तीसगढ2,33,126
8दादरा और नगर हवेली2,698
9दमन और दीव1,030
10दिल्ली1,62,596
11गोवा11,391
12गुजरात6,45,439
13हरियाणा1,90,390
14हिमाचल प्रदेश72,191
15जम्मू और कश्मीर93,570
16झारखंड1,74,080
17कर्नाटक4,77,005
18केरल3,33,560
19लद्दाख2,761
20लक्षद्वीप920
21मध्य प्रदेश4,87,271
22महाराष्ट्र6,08,573
23मणिपुर15,944
24मेघालय11,642
25मिजोरम11,046
26नगालैंड8,371
27ओडिशा3,83,023
28पुदुचेरी4,780
29पंजाब97,668
30राजस्थान5,90,990
31सिक्किम8,316
32तमिलनाडु2,11,762
33तेलंगाना2,70,615
34त्रिपुरा59,438
35उत्‍तर प्रदेश7,63,421
36उत्तराखंड97,618
37पश्चिम बंगाल4,53,303
38विभिन्‍न84,999
कुल75,05,010

75,05,010 की कुल संचयी टिकाकरण कवरेज में 58,14,976 स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कर्मी और 16,90,034 अग्रिम पंक्ति कर्मी शामिल हैं। अब तक 1,54,370 सत्रों का आयोजन किया जा चुका है। भारत सबसे तेजी से 70 लाख (7 मिलियन) टीकाकरण आंकड़ा पार करने वाला देश है।

टीकाकरण अभियान के 27वें दिन (11 फरवरी, 2021) 11,314 सत्रों के माध्‍यम से 4,87,896 लाभार्थियों (एचसीडब्‍ल्‍यू-1,09,748 और एफएलडब्‍ल्‍यू-3,78,148) का टीकाकरण किया गया।

प्रतिदिन टीकाकृत किये जा रहे लाभार्थियों की संख्‍या में भी सकारात्‍मक रूप से वृद्धि दर्ज की गई है।

कुल लाभार्थियों में से 69 प्रतिशत का टीकाकरण 10 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में किया गया है। उत्‍तर प्रदेश में ही कुल लाभार्थियों में से 10.2 प्रतिशत (7,63,421) लोगों का टीकाकरण किया गया है।

6 राज्‍यों में नये स्‍वस्‍थ हुए रोगियों के 86.89 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक नये स्‍वस्‍थ मामले (6,107) दर्ज किए गए हैं, इसके बाद केरल में (5,692) और छत्‍तीसगढ़ में (848) रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं।

6 राज्‍यों से नये मामलों का 79.87 प्रतिशत रहा है। केरल ने 5,281 नये मामलों के साथ सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: 652 और 481 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 87 मृत्‍यु दर्ज की गई हैं। इनमें 6 राज्‍यों का आंकड़ा 75.86 प्रतिशत है।

महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 25 नये मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 16 नये मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US