CUET PG 2026 एग्जाम टाइम टेबल जारी, 157 विषयों की परीक्षा तिथि घोषित

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा शेड्यूल की जानकारी
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 6 से 27 मार्च तक विभिन्न शिफ्ट में आयोजित होगी

6 से 27 मार्च तक होंगी परीक्षाएं, 4.11 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2026 परीक्षा का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से 25 जनवरी 2026 तक चली थी। इसके बाद 28 से 30 जनवरी तक करेक्शन विंडो खुली रही। अब उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

इस बार कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच संपन्न होगी। परीक्षा तिथियां 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च निर्धारित की गई हैं।

Subject Wise Exam Schedule कैसे चेक करें

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर विषयवार टाइम टेबल देख सकते हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो या तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी शिफ्ट और समय का विशेष ध्यान रखना होगा।

4.11 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

इस वर्ष कुल 4,11,366 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इन सभी उम्मीदवारों की परीक्षा 44 पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी।

Exam City Slip और Admit Card कब मिलेगा

एनटीए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। इससे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित विजिट करने की सलाह दी गई है।

जरूरत पड़ने पर छात्र हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल helpdeskcuetpg@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More :- बांग्लादेश ने तारिक रहमान के शपथ समारोह के लिए 13 देशों को न्योता दिया