दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला!

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। आरोपी राजेश खिमजी भाई सकारिया को गुरुवार को पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा।

दिल्ली पुलिस ने 41 वर्षीय राजेश के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस हमले के पीछे की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सीएम रेखा गुप्ता का मेडिकल जांच बुधवार को कराया गया। वे फिलहाल पूरी तरह से ठीक हैं। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के सभी साथी सांसदों के साथ सीएम से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उनके अनुसार मुख्यमंत्री अब भी दिल्लीवासियों के कार्यों में सक्रिय हैं।

Read More: कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7

हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया। दिल्ली पुलिस ने फैसला लिया कि सीएम रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर दिया जाएगा। अब उन्हें सेंट्रल प्रोटेक्शन के तहत सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

पुलिस और प्रशासन हमले के कारणों और सुरक्षा चूक की पूरी जांच कर रहे हैं। जनता और मीडिया इसे बड़ी निगाह से देख रहे हैं।