धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बागेश्वर धाम पर खुलेगा गुरुकुल

जयपुर में मीडिया से बातचीत करते धीरेंद्र शास्त्री
जयपुर में गुरुकुल और वेद परंपरा पर बोलते धीरेंद्र शास्त्री

जयपुर में बोले- वेद नहीं मानने वालों के बच्चे जावेद-नावेद बनेंगे, RSS को बताया हिंदू समाज की ताकत

Bageshwar Dham Gurukul Announcement:

जयपुर। बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने वेद विज्ञान के प्रचार-प्रसार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम पर गुरुकुल की स्थापना की जाएगी, ताकि वेद परंपरा और संस्कारों को आगे बढ़ाया जा सके। जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि खाना एक दिन के लिए टिकता है, पानी कुछ समय के लिए, लेकिन विद्या जीवन भर साथ रहती है। इसी विचार के साथ धाम में गुरुकुल शुरू किया जा रहा है।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में कहा कि जो लोग वेद परंपरा को नहीं मानते, उनके बच्चे भविष्य में “जावेद-नावेद” बनेंगे। उनके इस कथन को धर्मांतरण और धार्मिक पहचान के संदर्भ में देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वेद परंपरा से दूर होना समाज के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सनातन संस्कृति को मजबूत करने पर जोर जरूरी है।

Bageshwar Dham Gurukul Announcement

धीरेंद्र शास्त्री जयपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने आरएसएस को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं होता तो “इतना भी हिंदू नहीं बचता।” उन्होंने संघ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आरएसएस ने गांव-गांव और गली-गली हिंदू समाज को एकजुट किया है। उन्होंने कहा कि जिसके पास एकता होती है, उसके पास शक्ति होती है और एकता के बिना अस्तित्व संभव नहीं है।

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं गुरुकुल स्थापना को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह भी देखा जा रहा है।

Read More:LoC पर फिर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घटना