जूतों के डिब्बे लेकर स्टेशन पर सोता था लड़का

अंटा स्टोर के सामने डिंग शिज़ोंग की तस्वीर और स्पोर्ट्स शूज़ डिस्प्ले
जूतों के छोटे कारोबार से शुरू होकर अंटा स्पोर्ट्स बना वैश्विक दिग्गज।

आज बना 8 अरब डॉलर का अरबपति

साल 2021 में टोक्यो ओलंपिक के दौरान एक बड़ा कॉर्पोरेट झटका लगा। चीन की कंपनी Anta Sports की मार्केट वैल्यू 60 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। इसने उसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी बना दिया। दशकों से बाजार पर राज कर रहीं Nike और Adidas के लिए यह चेतावनी थी। लोग जानना चाहते थे कि यह नया खिलाड़ी कौन है।

तंग गलियों से शुरू हुई कहानी

चीन के फुजिआन प्रांत के जिन्जियांग शहर में एक गरीब परिवार में जन्मे डिंग शिज़ोंग ने कम उम्र में पढ़ाई छोड़ दी।
17 साल की उम्र में उन्होंने जूतों का कारोबार शुरू किया। पिता से उधार लिए पैसों से सफर की शुरुआत हुई। 1991 में परिवार के साथ मिलकर उन्होंने अंटा की नींव रखी। उनका लक्ष्य साफ था—अपना ब्रांड बनाना।

1999 का मास्टरस्ट्रोक

1999 में डिंग ने बड़ा दांव खेला। उन्होंने टेबल टेनिस चैंपियन को ब्रांड एंबेसडर बनाया। टीवी विज्ञापनों पर भारी निवेश किया।आलोचना हुई। लेकिन दांव सफल रहा। अंटा चीन के हर घर में पहचाना जाने लगा।

FILA और Amer Sports से वैश्विक छलांग

2009 में अंटा ने FILA के चीनी ऑपरेशंस खरीदे। ब्रांड को प्रीमियम फैशन-स्पोर्ट्स पहचान दी गई। मुनाफा तेजी से बढ़ा। फिर 2019 में Amer Sports को लगभग 5 अरब डॉलर में खरीदा गया। इसके साथ Wilson और Salomon जैसे ब्रांड अंटा के पोर्टफोलियो में आए।

प्यूमा में सबसे बड़ा हिस्सेदार

जनवरी 2026 में अंटा ने Puma में करीब 29% हिस्सेदारी खरीद ली। करीब 1.5 अरब यूरो के इस सौदे ने सबको चौंका दिया।
अब अंटा प्यूमा का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है।

8.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग के अनुसार डिंग की संपत्ति करीब 8.4 अरब डॉलर है। वह दुनिया के शीर्ष अमीरों में शामिल हैं।जो लड़का कभी जूतों के डिब्बे लेकर स्टेशन पर सोता था, आज वही वैश्विक स्पोर्ट्स बाजार को चुनौती दे रहा है।

Read More :- तीन अनाथ बच्चों के लिए मसीहा बने CM हेमंत सोरेन, दुमका DC को तत्काल सहायता के निर्देश